BJP के संकल्प पत्र से गरमाई पंजाब की सियासत, मनोहर लाल पर बरसे कांग्रेसी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र ने पंजाब में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ संकल्प पत्र जारी करते वक्त मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब का हवाला देते हुए बयान दिया कि पंजाब में सैलरी देने के लिए पैसा नहीं है और बात किसानों की कर्जमाफी की की जा रही है। इस पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि इसकी फिक्र मनोहर लाल को करने की जरूरत नहीं है।

धर्मस्रोत ने कहा कि हमने केंद्र की भाजपा सरकार की मदद के बिना न सिर्फ किसानों के, बल्कि एससी-बीसी वर्ग के लोगों को भी कर्जमाफी का लाभ दिया है। धर्मसोत ने कहा, भाजपा ने हरियाणा को पानी देने के लिए एसवाईएल का निर्माण कराने की बात की, पर सच्चाई ये है कि न तो एसवाईएल बनी है और न बनेगी। दूसरी ओर फतेहाबाद में चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि सरकार बनने वाली नहीं है, भाजपा विपक्ष में बैठेगी।

इस टिप्पणी के बाद एक बार फिर भाजपा और शिअद के नेताओं में बहस छिड़ गई है। भाजपा नेता चरणजीत ग्रेवाल ने सुखबीर बादल को अपनी जुबान पर संयम रखने की हिदायत दे डाली। वहीं, शिअद के प्रवक्ता चरणजीत सिंह बराड़ से बात करने पर उन्होंने कहा कि राज्य के हिसाब से पाटियों की राहें जुदा हैं तो नेताओं के बयान भी जुदा ही आएंगे। इसमें कोई विवाद की बात ही नहीं है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *