लखनऊ। गौ संरक्षण और संवर्धन को लेकर बेहद संवेदनशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसमें अनियमितता बर्दाश्त नहीं हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज में गौ संरक्षण में बड़ी अनियमितता मिलने पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। उनके सख्त रुख के कारण ही महराजगंज के जिलाधिकारी, दो एसडीएम तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निलंबित किया गया है।
गौ संरक्षण और संवर्धन में बड़ी लापरवाही करने के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुख्य सचिव आरके तिवारी ने जिलाधिकारी महराजगंज अमर नाथ उपाध्याय, एसडीएम देवेंद्र कुमार व एसडीएम सत्यम मिश्रा तथा उप मुख्य पशु अधिकारी वी के मौर्या और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी राजीव उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कारवाही के भी निर्देश दे दिए गए हैं।
योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: गोवंश संरक्षण में लापरवाही के चलते महाराजगंज के डीएम, दो एसडीएम, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी निलंबित।@myogiadityanath @myogioffice @PMOIndia pic.twitter.com/JAyeWIayja
— Mahabir Jaiswal (@mahabirjaiswal) October 14, 2019
मुख्य सचिव आरके तिवारी ने इस प्रकरण में बताया कि गौ संरक्षण और संवर्धन में इन सभी अधिकारियों की बड़ी अनियमितता सामने आई है। आरके तिवारी ने बताया कि महराजगंज जिले के मधुबलिया गो सदन में गोवंश के रखरखाव में मिली अनियमितता के चलते जिलाधिकारी समेत पांच अधिकारी निलम्बित किये गए है। जांच में पता चला कि अभिलेखों के अनुसार यहां पर 2500 गो वंश होना चाहिये था। निरीक्षण में मात्र 900 पाए गए। यह कमी गम्भीर अनियमितता और शिथिलता है।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।