न्यूड वीडियो बनाकर महिला का यौन शोषण करता रहा डॉक्टर, पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read

मुंबई। जोगेश्वरी (पूर्व) इलाके के एक 58 वर्षीय डॉक्टर को मेघवाड़ी पुलिस ने शनिवार को कथित रूप से 27 वर्षीय महिला मरीज के साथ उसका अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी पिछले तीन साल से उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह पहली बार मई 2015 में इलाज कराने आरोपी डॉक्टर के क्लिनिक गई थी। डॉक्टर ने बहाने से एक इंजेक्शन दिया था जिससे वह बेहोश हो गई।

इसके बाद आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में आरोपी डॉक्टर ने वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए 2018 तक लगातार तीन साल से दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसकी शादी हो गई। आरोपी डॉक्टर शादी के बाद भी ब्लैकमेल करता रहा। जब महिला ने उसके पास आने से इनकार कर दिया तो आरोपी डॉक्टर ने उसका वीडियो ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। जिसके बाद एक दिन महिला के पति ने इस वीडियो को देख लिया।

इसके बाद दंपति ने पुलिस से संपर्क किया और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मेघवाड़ी पुलिस स्टेशन में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। आरोपी डॉक्टर को 17 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *