दो मंजिला इमारत में जबरदस्त ब्लास्ट, 7 लोगो की मौत, 15 हुए घायल

Daily Samvad
1 Min Read
  • मुख्यमंत्री ने जनपद मऊ में सिलेंडर फटने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया
  • घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश
  • हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद व राहत प्रदान की जाए:मुख्यमंत्री

डेली संवाद, मऊ/लखनऊ

उत्तर प्रदेश के मऊ से बड़ी खबर है। यहां गैस सिलेंडर के फटने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल वहां राहत कार्य जारी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मऊ में सिलेंडर फटने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने तथा इस हादसे के पीड़ितों को हर संभव मदद एवं राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar