गुरूद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने के लिए 30 दिन पहले करना होगा आवेदन, पढ़ें जरूरी बातें

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

केंद्र और राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों ने करतारपुर गलियारे के विकास कामों का जायज़ा लिया

डेली संवाद, चंडीगढ/डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर)
पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए खुल रहे करतारपुर गलियारे के चल रहे काम का जायज़ा लेने के लिए आज केंद्र और राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों के बीच मीटिंग हुई।

भारत सरकार के वफद का नेतृत्व कर रहे गृह सचिव श्री अजय भल्ला, सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा और पंजाब के अधिकारियों के वफद का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव श्री सुरेश कुमार और विशेष प्रमुख सचिव श्री गुरकिरत कृपाल सिंह ने मीटिंग में सम्मिलन किया और ज़मीनी स्तर पर चल रहे कामों की समीक्षा भी की।

केंद्र और राज्य सरकार के उच्च स्तरीय वफद ने करतारपुर गलियारे के चल रहे काम का जायज़ा लिया और इस काम में लगे अधिकारियों को तय समय के अंदर मुकम्मल करने के लिए दिशा निर्देश भी दिए। गलियारे के निर्माण काम में लगी कंपनी शापूरजी पलौंजी ग्रुप के नुमायंदों ने वफद को विश्वास दिलाया कि सारा काम 31 अक्तूबर तक मुकम्मल हो जायेगा। वफद द्वारा भारत -पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सरहद पर चल रहे विकास कामों के प्रबंधों का भी निरीक्षण किया गया।

इसके उपरांत उन्होंने इंटीगरेटिड चैक पोस्ट (आई.सी.पी) में अधिकारियों के साथ मीटिंग करके वहां के काम की प्रगति का जायज़ा लिया। मीटिंग के दौरान नवंबर महीने में प्रधानमंत्री श्री नरेन्दर मोदी द्वारा करतारपुर गलियारे के किये जाने वाले उद्घाटन से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विस्तार में चर्चा की। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री द्वारा की जाने वाली सार्वजनिक रैली की जगह और भारत -पाकिस्तान सरहद के नज़दीक वाली जगहों का निरीक्षण भी किया।

पंजाब सरकार द्वारा तय समय के अंदर मुकम्मल किये जाएंगे सभी काम- रंधावा

सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियाँ पूरे जोरो-शोरो से चल रही हैं और संगतों के ठहरने के लिए टैंट सिटी का काम जंगी स्तर पर चल रहा है। संगतों की सुविधा के लिए पंडाल और पार्किंग आदि की व्यवस्था के अलावा पार्किंग से पंडाल वाली जगहों तक ले जाने का भी प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगतों को किसी भी प्रकार की कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 550वें प्रकाश पर्व से सम्बन्धित सभी काम हर हाल में 31 अक्तूबर तक मुकम्मल कर लिए जाएंगे। उन्होंनेे बताया कि आज केंद्र और पंजाब सरकार के उच्च अधिकारियों द्वारा इसी मकसद के अंतर्गत मीटिंग की गई है कि करतारपुर गलियारे के उद्घाटन से पहले जो तैयारियां करने वाली हैं, वह निश्चित समय के अंदर कर ली जाएं।

उन्होंने बताया कि लैंड पोर्ट ऑफ अथॅारिटी के अधिकारियों को बताया है कि 31 अक्तूबर तक राष्ट्रीय मार्ग और इंटीगरेटिड चैक पोस्ट के विकास काम मुकम्मल कर लिए जाएंगे, इसके उपरांत प्रधानमंत्री द्वारा नवंबर महीने में इसका उद्घाटन किया जायेगा।

संगतों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किये गए हैं

रंधावा ने आगे बताया कि पंजाब सरकार द्वारा देश -विदेश में से आने वाली संगतों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किये गए हैं और जो श्रद्धालु पाकिस्तान में गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में दर्शनों हेतु आऐंगे, उनकी हर सुविधा का ख्याल रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु गुरूद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने के लिए 30 दिनों पहले आवेदन करेंगे।

पासपोर्ट पर कोई स्टैंप नहीं लगेगी केवल पर्मिट जारी होगा। उन्होंने बताया कि इंटीगरेटिड चैक पोस्ट में भक्तों, गुरूओं की तस्वीरें, माता सुलक्खनी जी की तस्वीर, बाबा श्री चन्द जी की तस्वीर, बाबा बन्दा सिंह बहादुर आदि की तस्वीरें सुशोभित की जाएंगी।

रंधावा ने आगे बताया कि ऐतिहासिक और धार्मिक कस्बे डेरा बाबा नानक में विकास काम तेज़ी से चल रहे हैं। डेरा बाबा नानक के पास के 11 गांवों के अंदर करीब 24 करोड़ रुपए की लागत के साथ विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। डेरा बाबा नानक के बस अड्डे को अपग्रेड किया जा रहा है। करीब 98 लाख रुपए की लागत के साथ सॉलेड वेस्ट मैनेजैमैंट के काम करवाए जा रहे हैं।

93 लाख रुपए की लागत के साथ एल.ई.डी. लाईटें लगाई जा रही हैं

कस्बे के अंदर करीब 93 लाख रुपए की लागत के साथ एल.ई.डी. लाईटें लगाई जा रही हैं। डेरा बाबा नानक कस्बे को आने वाली सडकों फतेहगढ़ चूडिय़ाँ और बटाला से डेरा बाबा नानक वाली सडक़ों के विकास काम किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव श्री सुरेश कुमार ने बताया कि पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के चरण स्पर्श प्राप्त धरती में करतारपुर गलियारे के चल रहे कामों का जायज़ा लेने के लिए आज केंद्र और राज्य सरकार के वफद द्वारा मीटिंग रखी गई थी जिसका मकसद काम की प्रगति देखनी और हर हाल में तय समय के अंदर काम मुकम्मल करने के लिए दिशा निर्देश देने थे। उन्होंने कहा कि वफद द्वारा भी काम कर रही विभिन्न एजेंसियों को निश्चित समय के अंदर काम मुकम्मल करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *