डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम की कार्यप्रणाली के क्या कहने। 66 फुटी रोड पर 15 साल पुरानी एक इमारत को नया कंस्ट्रक्शन बताकर सुबह 6 बजे पहुंची निगम टीम ने सील कर दिया। जबकि लेदर कांप्लेक्स रो़ड पर काटी जा रही है।
नगर निगम की टीम आज सुबह 66 फुटी रोड पहुंची। जहां रमेश गुलाटी की इमारत को अवैध बताते सील कर दिया। इस दौरान रमेश गुलाटी ने कहा कि नगर निगम की टीम उनके साथ धक्का कर रही है। उन्होंने कहा कि इमारत को 2005 में खरीदा था। इस स्थान पर कोई नई कंस्ट्रक्शन नहीं हुई है।
रमेश गुलाटी ने आरोप लगाया है कि शहर में अवैध रूप से शोरुम बन रहे हैं अवैध कालोनियां कट रही हैं, लेकिन निगम अधिकारियों ने उन पर पूरी मेहरबानी दिखाई है।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।