पॉप-स्टार सुली की मौत से सदमे में फैंस, ऑनलाइन ट्रोलिंग से थीं परेशान, पढ़ें मौत का कारण

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सोल। दक्षिण कोरिया की एक 25 वर्षीय पॉप स्टार सुली की मौत से फैन सकते में है। पुलिस ने बताया कि पॉप स्टार के मैनेजर ने उन्हें घर में मृत पाया। उनकी मौत किस वजह से हुई इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन कहा जा रहा है कि युवा स्टार बहुत अधिक तनाव में थीं। वह सोशल मीडिया पर हेट कैंपेन और ट्रोलिंग से भी काफी परेशान थीं। पुलिस का अनुमान है कि तनाव और बहुत अधिक अवसाद में होने के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली।

बैंड एफ (एक्स) की सदस्य रह चुकी स्टार का असली नाम चोई जिन-री है। वह सोशल मीडिया की बड़ी स्टार थीं और उनके इंस्टाग्राम पर 50 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। हाल ही में उन्होंने एक टीवी शो भी किया था जिसमें वह सिलेब्रिटी गेस्ट से ऑनलाइन ट्रोलिंग और हेट कैंपेन से मुकाबले को लेकर चर्चा करती थीं।

स्टार की मौत से सदमे में हैं फैंस

सुली से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उन्हें ऑनलाइन मिल रही अभद्र टिप्पणियों के चलते सुली ने अपने के-पॉप वर्क से दूरी बना ली थी। अपने शो में भी उन्होंने पैनिक डिसऑर्डर से जुड़े अपने संघर्ष का जिक्र किया था। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर निराशा जाहिर की।

एक फैन ने लिखा, ‘मैंने हमेशा आपके बोल्ड अंदाज को पंसद किया… आज सिर्फ यही कह सकता हूं कि आपकी आत्मा को शांति मिले।’ एक और निराश फैन ने लिखा कि ऑनलाइन ट्रोलिंग ने किस तरह से एक प्रतिभाशाली सितारे को खत्म कर दिया, यह देखना दुखद है।

सुली ने डिप्रेशन से जूझने की कहानी शेयर की थी

अपने रिऐल्टी शो में सुली ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और अपने डिप्रेशन से संघर्ष की कहानी साझा की। उन्होंने बताया था कि पैनिक डिसऑर्डर के कारण वह बहुत अकेलेपन में रहीं और इस दौरान किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया। उन्हें कई बार अपनी जिंदगी खत्म करने का भी ख्याल आता था। (साथ में एनबीटी से इनपुट)

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *