सत्ता के लिए विपक्ष को देशहित की भी चिंता नहीं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चुनावी जनसभाओं में विपक्ष पर आक्रामक हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सत्ता के लिए विपक्ष को देशहित की भी चिंता नहीं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

डेली संवाद, बहराइच/मऊ
उत्तर प्रदेश में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के हो रहे उप – चुनाव की जनसभाओं को संबोधित करते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर आक्रामक ढंग से निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को देशहित की कोई चिंता नहीं है, उन्हें सिर्फ सत्ता का लालच है। विपक्ष को सत्ता सेवा के लिए नहीं, बल्कि लूट और खसोट के लिए चाहिए।

प्रदेश में बहराइच के बलहा और मऊ के घोसी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस का चाल और चरित्र समान है। ये कुनबा हैं, राजनीतिक दल नहीं। इनका जनता के विकास से कोई सरोकार नहीं। सत्ता में आने के बाद अराजकता, भ्रष्टाचार और बेईमानी इनका एक सूत्रीय कार्यक्रम होता है। सत्ता हासिल करने के लिए इनका वोट बैंक बना रहे, इसके लिए देश हित में लिए गए फैसलों का विरोध करते हैं। यहां तक कि आतंकवाद का समर्थन करने से भी बाज नहीं आते। ऐसे ही लोगों को धारा 370 का खत्म होना पसंद नहीं आ रहा। ये पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं।

विपक्ष को सत्ता सेवा के लिए नहीं, बल्कि लूट के लिए चाहिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेतहर कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर लगाम हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों को साफ संदेश मिल चुका है। वह सरकार का मकसद भी समझ चुके हैं। शुरू में जो नहीं समझे, उनको समझा दिया गया। अब वे या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग चुके हैं। सपा के शासन काल में हर दूसरे दिन होने वाले दंगों में मासूमों का खून बहता था। संपत्ति की क्षति होती थी। त्यौहारों पर तरह-तरह की पाबंदी थी। अब दंगे नहीं होते। सारे पर्व त्यौहार पूरे उल्लास से मनाये जाते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने 30 माह के कार्यकाल में 2.25 लाख युवाओं को नौकरी बिल्कुल पारदर्शी तरीके से दी गई। कहीं से भी लेन-देन की शिकायत नहीं मिली। अगर किसी पर संदेह भी हुआ तो उसे व्यवस्था से दूध की मक्खी तरह निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र लोकतात्रिक पार्टी है। बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी अगर किसी पार्टी में प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है, तो वह भाजपा ही है।

हमारी सरकार में न अपराधी बचेंगे, न ही भ्रष्टाचारी : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच के बलहा में कहा कि महाराज सुहेलदेव के नाम से मेडिकल कॉलेज सरकार ने यहां दिया है। इसमें इस वर्ष प्रवेश भी प्रारंभ हो जाएगा। जिससे बहराइच वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार खेलकूद को बढ़ावा दे रही है, जिससे हर गांव में एक खेल मैदान और ओपन जिम की व्यवस्था कर रही है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

सत्ता के लिए विपक्ष को देशहित की भी चिंता नहीं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *