पंजाब के इंडो-पाक बार्डर पर एंटी ड्रोन सिस्टम होगा तैनात, दुश्मनों को हवा में करेगा नेस्तानाबूद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब के इंडो-पाक बार्डर पर एंटी ड्रोन सिस्टम होगा तैनात, दुश्मनों को हवा में करेगा नेस्तानाबूद

चंडीगढ़। पंजाब सेक्टर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किये जाएंगे ताकि पाकिस्तान की सीमा पार से हथियार भेजने की नापाक हरकत पर लगाम लगाई जा सके। यह सिस्टम इलेक्ट्रो मैगनेटिक पल्स (इएमपी) और फ्रीक्वेंसी तकनीक का इस्तेमाल कर हथियार लेकर सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे ड्रोन के हवा में ही परखच्चे उड़ा देगा।

बीएसएफ ने 14 अक्तूबर को पंजाब के फिरोजपुर में हजारा सिंह वाला में पाकिस्तान का ड्रोन देखा था। एंटी ड्रोन सिस्टम के जरिये तीन किलोमीटर की रेंज में आने वाले हर ड्रोन के सिग्नल को जाम कर उसे नष्ट किया जा सकता है। साथ ही इसके जरिए इसके हैंडलर की फ्रीक्वेंसी का भी पता लगाया जा सकता है।

नेशनल सिक्टोरिटी गार्ड ने इस हफ्ते अपने सालाना समारोह में इस तकनीक का प्रदर्शन किया। इसके इस्तेमाल के लिए नेशनल टेक्नीकल रिसर्च ऑर्गनाईजेशन (एनटीआरओ) पाकिस्तान के ड्रोन इस्तेमाल करने वाले बेस सेंटर से फ्रीक्वेंसी का पता लगाने में मदद करेगा।

घटना के पीछे पाक के स्टेट एक्टर यानी सेना और आईएसआई का हाथ है

खुफिया विभाग की ओर से पिछले हफ्ते पंजाब में पाकिस्तानी ड्रोन से हथियार गिराने की घटना संबंधी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी गई थी। उसमें साफ तौर पर कहा गया था कि ड्रोन की घटना के पीछे पाक के स्टेट एक्टर यानी सेना और आईएसआई का हाथ है। लेकिन रिपोर्ट में सवाल उठाए गए थे कि ड्रोन को वायुसेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) क्यों नहीं पकड़ पाया।

खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ड्रोन के जरिए पंजाब में हथियार और ड्रग्स भेजने का गंभीर प्रयोग कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्रालय ने सभी तकनीकी खुफिया एजेंसियों को इसके उपाय निकालने का निर्देश जारी किया था।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

पंजाब के इंडो-पाक बार्डर पर एंटी ड्रोन सिस्टम होगा तैनात, दुश्मनों को हवा में करेगा नेस्तानाबूद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *