मेयर जगदीश राजा शहर की सड़कों के लिए करेंगे ये काम, 57 कालोनियों की सड़कें बनेंगी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेयर जगदीश राजा शहर की सड़कों के लिए करेंगे ये काम, 57 कालोनियों की सड़कें बनेंगी

डेली संवाद, जालंधर
बारिश के बाद पूरी तरह से टूट चुकी जालंधर शहर की सड़कों को बनाने के लिए आखिरकार नगर निगम ने गंभीरता दिखाई है। मेयर जगदीश राजा के निर्देश पर शहर की 57 कॉलोनियों की सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर खोले जा रहे हैं। इसमें 21 कॉलोनियों के टेंडर फाइनल कर दिए गए हैं। करीब 2.56 करोड़ की लागत से इन सड़कों का निर्माण 10-15 दिन में शुरू हो सकता है। बाकी 36 कॉलोनियों के टेंडर दोबारा लगाने पड़ेंगे, क्योंकि इनके लिए नियम के मुताबिक कम से कम तीन ठेकेदारों ने टेंडर नहीं भरा था।

मेयर जगदीश राजा के मुताबिक नगर निगम शहर के खस्ता हाल मेन रोड के निर्माण के लिए करीब 64 सड़कों के टेंडर 21 अक्टूबर को ओपन करेगा। इन सड़कों पर करीब 31 करोड़ रुपए खर्च किए जाने हैं। इन सड़कों को शुरू होने में एक महीने का समय लग सकता है। हालांकि अगर मौसम ने साथ न दिया तो मेन रोड का निर्माण मार्च महीने के बाद ही संभव होगा।

इन इलाकों की सड़कों के टेंडर पास

मेजर सिंह कॉलोनी, गीता कॉलोनी, मधुबन कॉलोनी, 120 फुटी रोड पर बाबा बुड्ढा जी पुली की सड़क, महाराजा गार्डन, राजा नगर, टावर एंक्लेव, जिंदा पिंड, संजय गांधी नगर, सराभा नगर, गदईपुर, बाबा दीप सिंह नगर, सुंदर नगर, गुलमर्ग कॉलोनी, न्यू ज्वाला नगर, अमर नगर, न्यू सुदर्शन पार्क।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

मेयर जगदीश राजा शहर की सड़कों के लिए करेंगे ये काम, 57 कालोनियों की सड़कें बनेंगी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *