करवा चौथ पर हिस्ट्रीशीटर प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला, घरवालों ने आशिक को पीट-पीटकर मार डाला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

करवा चौथ पर हिस्ट्रीशीटर प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला, घरवालों ने आशिक को पीट-पीटकर मार डाला

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में करवा चौथ व्रत पूजन के दौरान घरवालों ने महिला को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद गुस्साए घरवालों ने दोनों को इतना पीटा कि वो गंभीर रूप से घायल हो गए. महिला और उसके प्रेमी को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की मौत हो गई. मृतक प्रेमी की पहचान हिस्ट्रीशीटर अखिलेश मिश्रा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उसके ऊपर कई मुकदमे (केस) दर्ज थे।

जानकारी के मुताबिक, मामला पहाड़ी थाना क्षेत्र के नांदी गांव का है. पहाड़ी के थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि वर्ष 2001 में अखिलेश मिश्रा को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया था. उन्होंने बताया कि अखिलेश मिश्रा और उसकी कथित प्रेमिका को गुरुवार शाम करवा चौथ व्रत पूजन के दौरान परिजनों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया था।

घायल अखिलेश मिश्रा की इसके अगले दिन प्रयागराज के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, उसकी प्रेमिका का इलाज मध्य प्रदेश के सतना स्थित एक अस्पताल में चल रहा है. उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

महिला के पुराने प्रेम संबंध थे

जयशंकर सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर अखिलेश मिश्रा और महिला के पुराने प्रेम संबंध थे. उन्होंने बताया कि विरोध करने पर प्रेमी ने कुछ दिन पहले महिला के पति और उसके सास-ससुर को मारपीट कर गांव से निकाल दिया था. साथ ही उसने महिला के अन्य परिजनों को भी गांव छोड़कर जाने के लिए धमकी दी थी।

अखिलेश मिश्रा के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ सहित 11 मुकदमे चित्रकूट और सतना की विभिन्न अदालतों में चल रहे हैं. सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के भाई धर्मेंद्र मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर महिला के फरार परिजनों नीरज, विकास, शानू, नीलेश और गोविंद की तलाश की जा रही है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

करवा चौथ पर हिस्ट्रीशीटर प्रेमी के साथ पकड़ी गई महिला, घरवालों ने आशिक को पीट-पीटकर मार डाला

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *