मिलेसोटा। एक महिला थेरेपिस्ट को पुलिस ने क्लाइंट से संबंध बनाने के लिए गिरफ्तार किया है। महिला एक सेशन के लिए 14 हजार रुपए चार्ज करती थी। मामला अमेरिकी राज्य मिलेसोटा का है। थेरेपिस्ट का नाम जोहन्ना ली मैम है और उसे क्रिमिनल सेक्सुअल कंडक्ट के लिए दोषी पाया गया है और उसे 15 साल की सजा हो सकती है। जोहन्ना की उम्र 43 साल है। जानकारी के मुताबिक जोहन्ना को मिलेसोटा पुलिस ने बीते 11 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।
11 अक्टूबर को गिरफ्तार होने के बाद 71 लाख रुपये के बॉन्ड पर उन्हें जमानत दे दी गई। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, थेरेपिस्ट ने झूठ बोलते हुए क्लाइंट पर रेप का आरोप भी लगाया था। जबकि पीड़ित क्लाइंट ने पुलिस से कहा कि दोनों के बीच करीब 4 महीने तक सहमति से संबंध रहे थे।
थेरेपी सेशन में ही सबसे पहले बने थे शारीरिक संबंध
यौन संबंध की शुरुआत थेरेपी सेशन से ही हुई थी। पीड़ित शख्स ने पुलिस को वॉयसमेल और टेक्स्ट मैसेज भी दिखाए. जब पुलिस ने थेरेपिस्ट के फोन की जांच की तो पता चला कि उन्होंने क्लाइंट के ज्यादातर मैसेज डिलीट कर दिए हैं। बाद में सबूत सामने आने पर उन्होंने अफेयर की बात स्वीकार कर ली और कहा कि उनके क्लाइंट ने कभी रेप नहीं किया।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।