डिप्स मेहता चौक में वार्षिकोत्सव कम पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डिप्स मेहता चौक में वार्षिकोत्सव कम पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स स्कूल मेहता चौक में वार्षिकोत्सव कम पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डिप्स चेन के सी.ए.ओ रमनीक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। समारोह का आगाज परंपरागत तरीके से ज्योति प्रज्जवलित करते हुए किया गया। इसी के साथ वर्ष भर खेलों तथा शिक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को इनाम देकर पुरस्कृत किया गया।

विद्यार्थियों ने माहौल में नएं रंग भरने के लिए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें टाईनी टाट्स ने अपने त्यौहारों के महत्व को समझाते हुए विभिन्न पोशाकों को पहन कर उनसे सभी को परिचित करवाया। सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने हमारे देश के रक्षक हमारे सीपाहियों के जीवन तथा उनके त्याग को दर्शाते हुए कोरियोग्राफी प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केन्द्र विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न गीतों के मैडले पर प्रस्तुत नृत्य रहा। जिसने सभी को झूमने के लिए विवश कर दिया। पुरस्कार वितरण समारोह दौरान शिक्षा में वर्ष भर शानदार प्रदर्शन करने वाली हरनूर कौर को बैस्ट स्टूडैंट का खिताब देकर पुरस्कृत किया गया।

इसी के साथ जोऩल, जि़ला तथा राज्य स्तरीय खेलों में विजेता खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र तथा मैडल देकर पुरस्कृत किया गया। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूलल के प्रिसीपल पंकज चोपड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्वविष्वास की बढौतरी करते हुए उन्हें एक मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का समापन पंजाब के लोक प्रसिद्ध नाच भंगड़े के साथ किया गया।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

डिप्स मेहता चौक में वार्षिकोत्सव कम पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *