पंजाब की 4 सीटों पर मतदान जारी, लुधियाना अकाली-कांग्रेसी में झड़प, फगवाड़ा में अब तक इतनी हुई वोटिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब की 4 सीटों पर मतदान जारी, लुधियाना अकाली-कांग्रेसी में झड़प, फगवाड़ा में अब तक इतनी हुई वोटिंग

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़
पंजाब में लुधियाना लोकसभा की दाखां, होशियारपुर की मुकेरियां और फगवाड़ा के अलावा फिरोजपुर की जलालाबाद सीटों पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उप चुनाव के लिए मतदान जारी है। इन चारों विधानसभा में  33 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज ईवीएम में बंद होगा।

फगवाड़ा में 17.5 फीसदी, दाखां में 23.78 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। जलालाबाद में 29 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है, वहीं मुकेरियां में सुबह 11 बजे तक करीब 23.5 फीसदी मतदान हुआ है। इसी बीच गांव सराभा में कांग्रेसियों और अकालियों में विवाद की खबर आई।

दाखां हलके के गांव गोरसिया कादर बख्श में बिना मंजूरी कांग्रेसी नेता मेजर सिंह भैणी के घुसने पर लोक इंसाफ पार्टी के वर्करों ने आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि भैणी बिना मंजूरी बूथ में घुसकर इलेक्शन स्टाफ से बात कर रहे थे। इसके चलते कांग्रेसी और लिप वर्करों में बहसबाजी भी हुई।

चारों सीटों में सबसे ज्यादा उम्मीदवार दाखां सीट से मैदान में है। यहां कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। फगवाड़ा से 9 व जलालाबाद से 7, मुकेरियां से 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस बार चुनाव आयोग अपनी सी विजिल ऐप के जरिए भी मतदान केंद्रों पर होने वाली गड़बड़ी को लेकर शिकायतों पर तुंरत एक्शन लेगा। उपचुनावों के लिए कुल 920 पोलिंग बूथ बनाए गए है। फगवाड़ा में 220, मुकेरियां में 241, दाखां में 220, जलालाबाद में 239 मतदान केंद्र बनाए गए है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

पंजाब की 4 सीटों पर मतदान जारी, लुधियाना अकाली-कांग्रेसी में झड़प, फगवाड़ा में अब तक इतनी हुई वोटिंग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *