विशेषज्ञों से चर्चा और राय लेकर बनाएं संस्कृति नीति : योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि संस्कृति बहुत व्यापक शब्द है। वैदिक काल से लेकर आधुनिक काल तक की गतिविधियां इसमें शामिल हैं। इन सारे काल खंडों में आज जिस क्षेत्र को उत्तर प्रदेश कहते हैं, उसकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में इसे रंगमंच और लोक कला तक ही सीमित मत करें। संस्कृति को लेकर जो भी नीति बनाएं उनमें इन सारे सरोकारों को शामिल करें। उन लोगों से चर्चा करें, सलाह लें जो इसके विशेषज्ञ हैं। उनकी राय को अपनी नीति में शामिल करें।

मंगलवार को अपने अवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश संस्कृूति नीति-2019 का प्रस्तुतिकरण देख रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि केंद्र या किसी राज्य सरकार की संस्कृति नीति हो तो उसका भी अध्यन करें। अपनी नीति में उनकी अच्छी बातों को भी शामिल करें। कुल मिलाकर जिस तरह उप्र प्रदेश सांस्कृतिक रूप से बेहद संपन्न है वैसी ही अपनी संस्कृति नीति भी होनी चाहिए। अगर नीति अच्छी रही तो इस संस्कृति का संरक्षण और संवर्द्धन होगा। साथ ही नयी पीढ़ी को भी हम विभिन्न माध्यमों से इसे बताकर उनको प्रेरित कर सकेंगे।

इसके पहले विभाग ने उप्र संस्कृति नीति-2019 का प्रीलीमिनरी प्रजेंटेशन मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किया। ऐसी नीति बनाने वाला उप्र पहला राज्य होगा। नीति में सरकार संग, स्वयंसेवी संगठन और उद्यमी मिलकर संस्कृति का संरक्षण करने, बच्चोंं में संस्कृति के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए टैलेंट सर्च प्रतियोगिता, 10 करोड़ रुपये से कल्चरल रिसर्च फंड की स्थापना का प्रस्ताव, काफी टेबिल बुक, वार्षिक पत्रिका प्रकाशन आदि शामिल है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *