कांग्रेस का ‘हाथ’ छोड़ेंगे नवजोत सिद्धू, पत्नी पहले ही दे चुकी हैं इस्तीफा, सन्नी द्योल बनेंगे सूत्रधार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। मोदी लहर में जीत का परचम लहराने वाले पंजाब के दिग्गज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को उनके ही मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू बड़ा झटका देने वाले हैं। चर्चा यह है कि नवजोत सिंह सिद्धू फिर से भाजपा में शामिल होने के लिए सही रास्ते की तलाश में है। सूत्र बताते हैं कि इसके लिए वे भाजपा के सांसद औऱ फिल्म अभिनेता सनी दयोल से मुलाकात भी कर कर चुके हैं।

वहीं, दूसरी तरफ नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोर कौर सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है, पंजाब कांग्रेस के कद्दावर नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है. इस्तीफे के बाद नवजोत कौर ने कहा कि मैं अब किसी भी राजनीतिक पार्टी से संबंध नहीं रखती, मैंने सबकुछ छोड़ दिया है. अब मैं सिर्फ एक सामाजिक कार्यकर्ता हू्ं।

बता दें कि नवजोत कौर का इस्तीफा में पंजाब कांग्रेस में नेताओं के झगड़े की खबरों के बीच आया है. इससे पहले नवजोत कौर सिद्धू ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ साथ पार्टी नेता आशा कुमारी पर लोकसभा चुनाव में टिकट ना दिए जाने का आरोप लगाया था. नवजोत कौर लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से टिकट की मांग कर रही थीं लेकिन पार्टी ने पवन कुमार बंसल को मैदान में उतार दिया. नवजोत कौर सिद्धू अकाली-बीजेपी सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।

नवोजत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच संबंध भी अच्छे नहीं माने जाते हैं. नवजोत सिद्धू और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के संबंधों पर नवजोत कौर ने कहा, ”सिद्धू हमेशा सच बोलने वाला बंदा है और वो सच ही बोलेगा लेकिन कुछ मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के बहुत ज्यादा कान भरे थे, जिस पर मुख्यमंत्री ने विश्वास भी कर लिया।

लिस्ट में नाम होने बाद भी सिद्धू ने नहीं किया प्रचार

कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह के रिश्तों में आई खटास कम होने का नाम नहीं ले रही है. सोमवार को पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए वोटिंग हुई है. इस चारों विधानसभा में प्रचार करने वाले पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम था. लिस्ट में नाम होने बावजूद सिद्धू ने प्रचार नहीं किया।

अंग्रेजी इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी के कई नेता सिद्धू और बाजवा को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं देखना चाहते थे. लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर इन दोनों दिग्गज नेताओं को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह दी गई. बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के मंत्रालय में बदलाव किया था. सिद्धू ने नए मंत्रालय की कमान संभालने से पहले ही पंजाब सरकार के कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *