डिप्स नूरमहल कबड्डी कलस्टर में विजेता, नैशनल के लिए चयनित हुई टीम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
‘डिप्स ऑन एवरी बडीज लिप्स’ की टैग लाईन को डिप्सीयंज ने हर पग पर सच कर दिखाया है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, कलात्मक क्षेत्र हो या खेल जगत हो। हर स्थान पर अपनी कामयाबी के झंडे गाड़ कर अपना तथा अपने संस्थान का नाम रौशन किया है। यह शब्द डिप्स चेन के सी.ए.ओ रमनीक सिंह ने सी.बी.एस.ई कबड्डी कलस्टर के विजेताओं को सम्बोधित करते हुए कहे।

इस के साथ स्कूल की प्रिंसीपल पूनम शर्मा नें जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों टांडा के सिल्वर ऑक स्कूल में सी.बी.एस.ई कबड्डी कलस्टर टूर्नामैंट का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों की 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता दौरान अंडर 19 में डिप्स नूरमहल की छात्राओं हरमीन रंधावा, जसलीन धालीवाल, करमवीर कौर, मुस्कान, आर्शदीप कौर, नवजोत कौर, जशिना जस्सी, सलोनी, जसलीन कौर, शरनजीत कौर न अपने खेल कौशल को दिखाते हुए सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल की टीम को 53-13 अंको से हरा कर शानदार जीत हासिल की।

इसी के साथ पानीपत में होने वाली नैश्नल खेलों के लिए भी चयनित हुए। विजेता विद्यार्थियों की इस शानदार जीत पर डिप्स चेन की सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा ने छात्राओं को बधाई दी तथा कहा की नैश्नल में भी इस प्रकार शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *