BJP के सहारे सत्ता में इंट्री कर सकते हैं गोपाल कांडा, एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा समेत दो हत्याओं के आरोपी हैं कांडा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। करीब एक दशक पहले हरियाणा की राजनीति में ‘पावर ब्रोकर’ का तमगा पाने वाले गोपाल कांडा ने सत्ता के गलियारे में अपनी पैठ फिर से बनाने की जुगत भिड़ा ली है। दो आत्महत्याओं में आरोपों का सामना कर रहे कांडा ने मंगलवार को हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) के टिकट पर सिरसा से निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल सेतिया को महज 602 वोट से हराकर जीत हासिल की।

जीत के तत्काल बाद कांडा ने बहुमत के जादुई आंकड़े से छह कदम दूर रहकर संकट में फंसी भाजपा का बिना शर्त समर्थन करने की घोषणा कर दी। गोपाल कांडा के भाई गोविंद कांडा का दावा है कि उनके साथ पांच अन्य विधायक भी भाजपा का बिना शर्त समर्थन कर रहे हैं। देर रात कांडा एक अन्य विधायक रंजीत सिंह और सिरसा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल के साथ भारतीय वायुसेना बेस से एक चार्टर्ड विमान के जरिए शीर्ष भाजपा नेतृत्व से मिलने दिल्ली रवाना हो चुका था।

हुड्डा ने कांडा को कैबिनेट मंत्री के तौर पर सरकार में शामिल किया था

कांडा के इस कदम की तुलना 2009 के घटनाक्रम से की जा सकती है, जब निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीते कांडा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस को समर्थन देकर सरकार गठन में अहम भूमिका निभाई थी। इसके इनाम में हुड्डा ने कांडा को कैबिनेट मंत्री के तौर पर सरकार में शामिल किया था। हालांकि 2014 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा लोकहित पार्टी का गठन कर राज्य की सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने वाले गोपाल कांडा को बुरी तरह पटखनी खानी पड़ी थी और उसकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

इनेलो अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला के करीबी वकील मुरलीधर कांडा के घर 1965 में जन्मे गोपाल 10वीं कक्षा में स्कूल ड्रॉपआउट हो गया था। इसके बाद उसने रेडियो ठीक करने का काम शुरू किया। लेकिन मंत्री बनने के बाद उसने एमडीएलआर एयरलाइंस शुरू की थी। इसी एयरलाइंस की एक पूर्व एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप कांडा पर लगा हुआ है। बाद में गीतिका की मां ने भी आत्महत्या कर ली थी और इसका भी आरोप कांडा पर ही लगा था।

सिरसा में किलेनुमा घर में रहने वाले और अजय चौटाला के करीबी कहे जाने वाले कांडा पर गुड़गांव में रियल एस्टेट का व्यापार करने के दौरान भी तमाम तरह के आरोप लगे थे। 2015 में कांडा ने बिपाशा बसु को साथ लेकर एक फिल्म भी बनाने की कोशिश की थी। हरियाणा में कांडा के प्रभाव का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि भाजपा सदस्य होने के बावजूद हरियाणवी गायिका सपना चौधरी इस बार उसके पक्ष में प्रचार करने पहुंच गई थी।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *