⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 105 शब्द|📅 31 Oct 2019
डेली संवाद, फिल्लौर। वीरवार देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने फिल्लौर में सरेआम गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। भीड़भाड़ बाजार में गोली चलने से अफरा तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक बाजार में अचानक बाइक सवार तीन युवकों ने हरप्रीत सिंह पर गोली चला दी। बाइक सवार हरप्रीत सिंह पर गोलियां बरसा कर भाग खड़े हुए। गोली चलने से बाजार में चारों तरफ हड़कंप मच गया।
हरप्रीत सिंह को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।








