नवजोत सिंह सिद्धू को विदेश मंत्रालय ने करतारपुर कॉरिडोर से पाकिस्तान जाने की दी मंजूरी, पढ़ें शर्तें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 334 शब्द|📅 08 Nov 2019

नई दिल्‍ली। पंजाब से कांग्रेस के विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्‍तान जाने की इजाजत मांगने के लिए तीसरी बार विदेश मंत्रालय को चिट्ठी लिखने के बाद अब उन्हें इसकी राजनीतिक मंजूरी मिल गई है। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। अब सिद्धू 9 नवंबर को करतापुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए जा सकते हैं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, अमृतसर से विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में सिख तीर्थयात्रियों के “जत्थे” के साथ करतारपुर गुरुद्वारे में उद्घाटन के दिन जाने के लिए आवेदन नहीं किया था. इससे पहले मंत्रालय ने गुरुवार को यह कहकर मामले से किनारे कर दिया था किया कि वह इस तरह के ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों के समय ‘व्‍यक्तिगत यात्रियों’ पर ध्‍यान नहीं दे सकता।

नवजोत सिंह सिद्धू को विदेश मंत्रालय ने करतारपुर कॉरिडोर से पाकिस्तान जाने की दी मंजूरी, पढ़ें शर्तें

पाकिस्‍तानी अधिकारियों ने सिद्धू को इस यात्रा के लिए पहले ही वीजा दे दिया है

विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रवीश कुमार ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में इस मामले पर टिप्‍पणी करने से इनकार कर दिया. उन्‍होंने कहा, ‘वो जो चाहे कर सकते हैं. मैं पहले ही कह चुका हूं कि यह एक बहुत बड़ा अवसर है और हम किसी व्‍यक्तिगत यात्री के करतारपुर जाने की योजनाओं पर विचार नहीं कर सकते. मैं यहां उस पर टिप्‍पणी नहीं करना चाहूंगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार पाकिस्‍तानी अधिकारियों ने सिद्धू को इस यात्रा के लिए पहले ही वीजा दे दिया है. ‘पाकिस्‍तान ने भारतीय राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू को बाबा गुरुनाक के पवित्र श्राइन की यात्रा के लिए वीजा जारी कर दिया है,’ पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता मोहम्‍मद फैसल के हवाले से पीटीआई ने लिखा है।

उल्लेखनीय है कि सिद्धू ने शनिवार को भी विदेश मंत्रालय से पाकिस्तान में करतारपुर गलियारे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने की अनुमति मांगी थी. क्रिकेट खिलाड़ी से नेता बने सिद्धू ने इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को चिट्ठी लिखी थी जिसे उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए मुख्य सचिव को भेजा था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *