⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 106 शब्द|📅 09 Nov 2019
डेली संवाद, मलेरकोटला
अयोध्या में विवादित जमीन पर श्रीराम मंदिर बनाए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पंजाब सरकार ने सावधानी के चलते मलेरकोटला में तीन दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। इसके साथ ही भारी पुलिस फोर्स के साथ इलाके में फ्लैग मार्च भी निकाला गया।
सुप्रीम कोर्ट ने आज सुबह अयोध्या मामले पर फैसला सुनाया। इस दौरान पंजाब सरकार पूरी सावधानी बरत रही है। कई शहरों में पुलिस की भारी तैनाती की गई है, जिससे कोई दुखद घटना घटित न हो सके। वहीं, सावधानी बरतते हुए मलेरकोटला में तीन दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश दिए गए हैं।








