⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 149 शब्द|📅 09 Nov 2019
जालंधर। आज अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए ऐतिहासिक फैसले पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से देश की जन भावना और आस्था को न्याय देने वाले फैसले का सभी पक्षों ने स्वागत किया और इससे आज पूरे देश में खुशी की लहर है।
उन्होंने कहा कि बहुत लंबे समय तक चली कानूनी लड़ाई का फैसला आ गया है। पुरानी बातों को भुलाकर मिलजुल कर मंदिर निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि अब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी का वनवास खत्म हुआ और अब अयोध्या में बहुत ही भव्य श्री राम मंदिर बनेगा।
राकेश राठौर ने कहा कि हिंदू बहुत लंबे समय से भगवान श्री राम जी के जन्मस्थान पर राम मंदिर के निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके लिए लाखों हिंदुओं ने अपने जीवन, करियर और परिवारों का बलिदान किया।








