शहनाज गिल और शेफाली जरीवाला पर राखी सावंत ने निकाला गुस्सा, बताया बेशर्म, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 208 शब्द|📅 09 Nov 2019

मुंबई। टीवी का सबसे धमाकेदार और विवादित शो ‘बिग बॉस’  की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस राखी सावंत शो के कुछ सदस्यों पर भड़कीं नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने शहनाज गिल, शेफाली जरीवाला और हिमांशी खुराना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की भी बात कही है।

दरअसल, एक टास्क के दौरान शहनाज गिल का व्यवहार देखकर कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला ने उन्हें पंजाब की राखी सावंत कहा था, जिसे सुनकर राखी सावंत काफी भड़कीं नजर आईं।

राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर कर शेफाली जरीवाला और शहनाज गिल पर अपना गुस्सा जताया. उन्होंने वीडियो में कहा, “आप लोग मुझे क्या समझते हैं. मैंने शेफाली जरीवाला और शहनाज गिल जैसे कंटेस्टेंट के खिलाफ कंप्लेन कर दी है. मैं इतनी बिजी रहती हूं और आप लोग बिग बॉस में मेरा नाम खराब कर रहे हो. आप लोगों को शर्म नहीं आती।

https://www.instagram.com/p/B4m9yBohtOw/?utm_source=ig_web_copy_link

सलमान खान, ये लोग मेरा नाम खराब कर रहे हैं बिग बॉस में.” अपने एक वीडियो में राखी सावंत ने कहा, “ये सब लोग मेरे पीछे हाथ धोकर क्यों पड़े हुए हैं. शर्म नहीं आती मुझे इतना ट्रोल करते हुए.” राखी सावंत के यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, इनमें एक्ट्रेस काफी भड़की हुई भी नजर आ रही हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *