⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 73 शब्द|📅 09 Nov 2019
जालंधर। विद्याभारती पंजाब द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के श्रीरामजन्मभूमि मामले पर ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए प्रांत कार्यालय पर दीपमाला की गई।
विद्या भारती पंजाब सर्वोच्च न्यायालय के श्रीरामजन्मभूमि पर ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करती है। सभी भारतवासीयों को इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए आगे बढ़ना होगा। इस निर्णय के साथ भारत अपने आराध्य भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के साथ ही सभी पूजा पद्धति के सम्मान की परंपरा के साथ आगे बढ़ेगा।








