सभी गठबंधन फेल, अब महाराष्ट्र में ऑपरेशन लोटस की तैयारी में BJP, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 13 Nov 2019

मुंबई। महाराष्ट्र में बीते कई दिनों से चल रहे सियासी उठापटक के बीच मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मंजूरी दे दी। हालांकि, इसके खिलाफ शिवसेना सुप्रीम कोर्ट चली गई है। अब राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी बीजेपी सरकार बनाने के लिए कोशिश करेगी।

बीजेपी को महाराष्ट्र में 105 सीटों पर जीत मिली है और बहुमत हासिल करने के लिए 40 विधायकों का समर्थन और चाहिए। अब पार्टी न सिर्फ राज्य के 29 निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल करने की कोशिशें करेगी, बल्कि दूसरे दलों के विधायकों को भी अपने पाले में करने का प्रयास करेगी।

महाराष्ट्र में 59 वर्ष के इतिहास में तीसरी बार लगाया गया राष्ट्रपति शासन

पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नारायण राणे ने कहा कि मैंने देवेंद्र फणडवीस से मुलाकात कर उनसे कहा है कि हमें सरकार बनाने की कोशिश करनी चाहिए। सरकार बनाने के लिए जो भी जरूरी होगा, वह हम करेंगे। मुझे नहीं लगता कि शिवसेना एनसीपी के साथ जाएगी।

यह साफ दर्शा रहा है कि बीजेपी महाराष्ट्र में ऑपरेशन लोटस शुरू कर सकती है। मालूम हो कि पार्टी ने हाल ही में इसी तरह से कर्नाटक में भी बहुमत हासिल किया था। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने हमारे सहयोगी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स को सोमवार को बताया था कि अगर राष्ट्रपति शासन लगता है कि पार्टी शिवसेना और कांग्रेस दोनों विधायकों का समर्थन हासिल करने की कोशिश करेगी।

सियासत: महाराष्ट्र में शिवसेना अपने 50-50 के फॉर्मूले पर उलझी

वरिष्ठ बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि हम राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहे हैं। अब तक कांग्रेस-एनसीपी ने शिवसेना को अपना समर्थन नहीं दिया है या यहां तक कि शिवसेना के नेताओं से भी मुलाकात नहीं की है। हमने इन सभी घटनाक्रमों पर विस्तार से चर्चा की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *