हरियाणा कैबिनेट का विस्‍तार कल, मंत्रियों के नाम हुए तय, इन्हें मिलेगा यह विभाग

Daily Samvad
3 Min Read

चंडीगढ़। हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार का विस्‍तार तय हो गया है। हरियाणा कैबनेट का कल बृहस्‍पतिवार को विस्‍तार होगा और नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। नए मंत्रियों को राजभवन में दोपहर 12.30 बजे शपथ दिलाई जाएगी।

हरियाणा और महाराष्ट्र में एक ही दिन विधानसभा चुनाव हुए थे और नतीजे भी साथ ही आए। दोनों जगह त्रिशंकु विधानसभा के कारण हालात ऐसे बने कि असमंजस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस की ‘गुगली’ में सरकार बन नहीं पा रही और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के शपथ लेने के बावजूद मंत्रियों और विभागों के नाम नहीं फाइनल हो पा रहे थे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला कर चुके मंत्रियों और विभागों पर मंत्रणा आज-कल, आज-कल में टलते आ रहे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बीच करीब एक घंटा बैठक चली। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के बीच मंत्रियों के नाम और विभागों को लेकर सहमति बन गई है।

भाजपा वित्त और उद्योग विभाग अपने पास रखेगी, जबकि कृषि, आबकारी एवं कराधान तथा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग जजपा को दिए जा सकते हैं। दुष्यंत चौटाला की सहमति के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी हाईकमान को भी इससे सूचित कर दिया है।

विभागों के बंटवारे पर फंसा रहा पेंच

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 27 अक्टूबर को दीपावली के दिन शपथ ग्रहण की थी। मंत्रियों के नाम फाइनल और विभागों का बंटवारा नहीं होने से मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने स्तर पर फैसले ले रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि दुष्यंत चौटाला भाजपा से वित्त विभाग, कृषि, उद्योग, आबकारी एवं कराधान तथा टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग मांग रहे थे।

मुख्यमंत्री इससे सहमत नहीं थे। भाजपा हाईकमान भी वित्त विभाग और उद्योग महकमे को जजपा को देने के पक्ष में नहीं था। हाई कमान के निर्देश पर ही मुख्यमंत्री ने गुरु पर्व पर बैठक के लिए दुष्यंत चौटाला को अपने निवास पर बुलाया था ताकि सहमति बनाकर मंत्रिमंडल विस्तार का रास्ता साफ हो सके।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *