⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 100 शब्द|📅 15 Nov 2019
डेली संवाद, जालंधर
मेयर जगदीश राजा और निगम कमिश्नर दीपार्वा लाकड़ा के आदेश पर नगर निगम की टीम ने आज शहर के कई इलाकों में अवैध निर्माण पर कार्ऱवाई की। कई जगहों पर दुकानों को सील कर दिया।
एसटीपी परमपाल सिंह के मुताबिक अशोक नगर और भार्गव कैंप में दुकानों को सील किया गया। गुरु नानक पुरा चीगिटी चौक में 2 दुकानें, गांव बड़िंग में 5 दुकाने और दकोहा में होटल ग्रेड ट्रंक को सील कर दिया गया। इसके इलावा मंडी रोड पर बनी एक बिल्डिंग और लंबा पिंड चौक के नजदीक बनी फैक्ट्री को भी सील कर दिया गया।








