डिप्स ने जीती 42वीं जूडो चैम्पियनशिप सेकेंड रनरअप ट्राफी, एमडी तरविंदर सिंह ने दी बधाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 15 Nov 2019

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स स्कूल अर्बन एस्टेट फेज-1 ने जीती जि़ला स्तरीय 42वीं सैकेंड रनरअप ट्राफी। गत दिवस जालंधर के सरकारी सी.सै. स्कूल लाडोवाली में 42वीं जि़ला स्तरीय जुड्डो चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें जि़ले के विभिन्न स्कूलों के विद्याइर्थयों ने विभिन्न आयुवर्ग तथा भाग वर्ग में भाग लेकर अपने खेल का प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में डिप्स यू.ई.के 18 विद्यार्थियों ने 1 स्वर्ण, 4 रजत तथा 13 कांस्य पदक सहित सैकिंड रनरअप ट्राफी प्राप्त की। प्रतियोगिता दौरान अंडर 14 लड़कियों में भारती ने 30 किलो भारवर्ग में तथा किंजल ने 55 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 14 लडक़ों की कैटागरी में जयवीर ने 65 किलो भारवर्ग में स्वर्ण पदक, रेजुल ने 60 किलो भारवर्ग में रजत पदक, गुरसिमरन ने 35 किलो में, समरप्रीत ने 30 किलो में, दविंदर व हरगुन ने 50 किलो में वासु ने 40 किलो में समर तथा कुलराज ने 25 किलो में कांस्य पदक प्राप्त किया।

अंडर 17 लडक़ों में हरप्रीत ने 55 किलो भारवर्ग में, शिवम ने 75 किलो में जसनूर ने 40 किलो में रजत पदक, वंश ने 55 किलो में, सत्यम ने 50 किलो में पलजिंदर ने 65 किलो में रोहन मे 60 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

सभी विजेता विद्यार्थियों को डिप्स चेन के एम.डी तरविंदर सिंह, सी.ए.ओ रमनीक सिंह, सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा तथा स्कूल की प्रिंसीपल नीलू बावा ने बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार शानदार प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने जुड्डों कोच अमिता बद्दन को भी बधाई दी जिनकी प्रेरणास्वरूप विद्यार्थी इस जीत को हासिल कर सके हैं।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *