महिला टीचर ने छात्र के साथ क्लास में बनाए शारीरिक संबंध, फिर घर ले जाकर किया सेक्स

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 240 शब्द|📅 16 Nov 2019

एवरेट। हाई स्कूल में पढ़ाने वाली एक शादीशुदा महिला टीचर ने अपने छात्र से क्लासरूम में ही संबंध बनाए थे. इसके अलावा 28 साल की टीचर ओलिविया सोन्धेम छात्र को लेकर अपने घर और पार्क में भी गई थी. ये मामला वॉशिंगटन के एवरेट का है. कोर्ट ने इसी हफ्ते ओलिविया को एक साल जेल की सजा सुनाई है. ओलिविया को 2016 में गिरफ्तार किया गया था।

पहली बार टीचर ने छात्र से तब संबंध बनाए थे जब पीड़ित 16 साल का था. बाद में ओलिविया ने छात्र से यह कहते हुए संबंध तोड़ लिया कि उसे अपनी शादीशुदा लाइफ पर फोकस करना है. हालांकि, बाद में ओलिविया का अपने पति से भी तलाक हो गया. अन्य छात्रों के साथ ओलिविया के रिश्ते को लेकर भी जांच की गई थी, लेकिन अन्य मामलों में आरोप तय नहीं किए गए।

कोर्ट ने ओलिविया को पीड़ित छात्र से संपर्क करने पर और सजा के बाद बच्चों से जुड़ी किसी जगह पर काम करने पर भी रोक लगा दी. वॉशिंगटन में सहमति से सेक्स की उम्र सीमा 16 साल है. लेकिन टीचर या फिर पोजिशन ऑफ ट्रस्ट वाले व्यक्ति के लिए सख्त नियम हैं।

ओलिविया ने कोर्ट में माना था कि उन्होंने अपने पति को धोखा दिया. महिला ने कहा था कि जो क्षति उसने पहुंचाई है उसके लिए कोई भी शब्द क्षतिपूर्ति नहीं कर सकता. मामले का खुलासा होने के बाद महिला ने टीचिंग छोड़कर कई अन्य पेशे में काम किया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *