पंजाब के इस कांग्रेसी विधायक से शादी करेंगी यूपी की MLA अदिति सिंह, कभी राहुल गांधी से शादी करने की उड़ी थी अफवाह

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़/रायबरेली

रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सिंह के साथ 21 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही है। ये वही अदिति सिंह हैं, जिनका रिश्ता कभी राहुल गांधी से जोड़ा जा रहा था।

बीते दिनों दो अक्तूबर को विधानसभा के विशेष सत्र में पार्टी के बहिष्कार के फैसले के खिलाफ जाकर भाग लेने के कारण सुर्खियों में आईं अदिति सिंह 2017 में कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधायक बनी थीं। उनके पिता अखिलेश सिंह इससे पहले कई बार इस सीट से विधायक रह चुके थे।

अदिति सिंह की पंजाब के जिस कांग्रेस विधायक से शादी हो रही है उनका परिवार पुराना कांग्रेसी परिवार है। सूत्रों के अनुसार अंगद के दादा भी कांग्रेस में थे। अंगद सिंह ने 2017 में राजनीति में कदम रखा और शहीद भगत सिंह नगर से विधानसभा चुनाव जीते।

विधायक अंगद सिंह स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से आते हैं। दिलबाग सिंह 6 बार विधायक रहे थे। शादी नई दिल्ली में 21 नवंबर को और दो दिन बाद 23 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है।
























728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *