पेशी पर आया सीरियल किलर होटल में बिरयानी खाते पकड़ा गया, 6 पुलिसकर्मी भी गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 432 शब्द|📅 21 Nov 2019

नई दिल्ली। पुलिस की अभिरक्षा में तिहाड़ जेल से पेशी के लिए लखनऊ आए सीरियल किलर सोहराब को पुलिस ने पत्नी शन्नो और बहन यासमीन के साथ बिरयानी की दावत उड़ाते दबोच लिया। वह ऐशबाग स्टेशन के पास श्री होटल के एक कमरे में रुका था। दो अन्य कमरों में दिल्ली पुलिस के जवान भी आराम फरमा रहे थे।

पुलिस टीम ने सोहराब, उसकी पत्नी, बहन और पुलिसकर्मियों के साथ होटल के मैनेजर अंकित मिश्रा को भी गिरफ्तार किया है। एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सोहराब को कमरा दिलाने वाले चारबाग के पार्किंग स्टैंड संचालक सोनू रावत की तलाश में दबिश जारी है।

एएसपी पश्चिम ने बताया कि कुख्यात सोहराब को दिल्ली पुलिस का एएसआई, एक हेड कांस्टेबल व चार कांस्टेबल तिहाड़ जेल से कानपुर और लखनऊ में पेशी को लाए थे। बुधवार को कानपुर में पेशी के बाद वह लखनऊ आया, जहां बृहस्पतिवार को गैंगस्टर कोर्ट में हाजिर होना था।

अमीनाबाद कोतवाली की टीम ने श्री होटल से सोहराब को दबोचा

दोपहर करीब तीन बजे सोहराब चारबाग के रिटायरिंग रूम से चला गया। एसएसपी कलानिधि नैथानी को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने एएसपी पश्चिम के साथ सीओ कैसरबाग, सीओ चौक और सीओ बाजारखाला को खोजबीन के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों के साथ नाका और अमीनाबाद कोतवाली की टीम ने श्री होटल से सोहराब को दबोच लिया। वह कमरा नंबर 206 में रुका था, जबकि कमरा नंबर 201 और 202 में दिल्ली पुलिस के जवान आराम फरमा रहे थे। सोहराब के साथ कमरे में पत्नी शन्नो और बहन यासमीन थी।

होटल के रजिस्टर की छानबीन में पता चला कि सोहराब व उसके साथ आए पुलिसकर्मियों ने आईडी नहीं लगाई थी। बिना आईडी के कमरा देने पर मैनेजर अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया।

सोहराब ने बताया कि उसे सोनू रावत ने कमरा दिलाया था। पुलिस टीम पहुंची तो वह बाइक छोड़कर भाग निकला। सोहराब, उसकी पत्नी, बहन और दिल्ली पुलिस के सभी छह जवानों के साथ होटल मैनेजर के खिलाफ नाका थाने में एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली पुलिस को भेजी जाएगी रिपोर्ट

एएसपी पश्चिम ने बताया कि कुख्यात अपराधी को होटल में ऐश कराते हुए पकड़े गए दिल्ली पुलिस के छह जवानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

सोहराब के कमरे में जैसे ही पुलिस घुसी, हड़कंप मच गया। पत्नी शन्नो, बहन यासमीन व भांजा एनकाउंटर के डर से रोने लगे। हालांकि, सोहराब पर कोई असर नहीं पड़ा। वह बेड पर आराम से बैठकर बिरयानी खाता रहा। पुलिसकर्मियों ने उसे साथ चलने को कहा तो बोला, जहां कहेंगे वहां चलता हूं। पहले घर से आई बिरयानी तो खा लूं।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *