राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामैंट में डिप्स नूरमहल का शानदार प्रदर्शन, चेयरमैन स. गुरबचन सिंह ने दी बधाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 243 शब्द|📅 23 Nov 2019

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स नूरमहल के खिलाडिय़ों ने पानीपत में आयोजित राष्ट्र स्तरीय कबड्डी टूर्नामैंट में अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। 14 से 20 नवम्बर तक पानीपत के एच.एस.एम पब्लिक स्कूल पाथरी हरियाणा में चले राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामैंट आयोजित किया गया।

अंडर 19 की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 30 के लगभग टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगता में डिप्स स्कूल नूरमहल की छात्रा हरमीन रंधावा, जसलीन धालीवाल, करमवीर, अर्शदीप, मुस्कान, भवनिधि, जोशीना, जसलीन कौर तथा शरणदीप ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान सहित कांस्य पदक प्राप्त कि या।

विजेता छात्राओं के इस शानदार प्रदर्शन पर डिप्स चेन के चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह तथा स्कूल की प्रिंसीपल पूनम शर्मा ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में इसी प्रकार शानदार प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान डिप्स चेन के चेयरमैन ने विजेता छात्राओं को 51 हजार रूपए की नकद इनाम स्वरूप देने का एलान किया तथा कहा कि हमारी छात्राए छात्रों से भी उपर है। जिन्होंने पूरे देश में अपने साथ साथ अपने संस्थान का नाम भी रौशन किया।

राष्ट्रीय कबड्डी टूर्नामैंट में डिप्स नूरमहल का शानदार प्रदर्शन, चेयरमैन स. गुरबचन सिंह ने दी बधाई

उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थी संस्थान के को सदैव गौरवान्वित करते है जो शिक्षा के साथ साथ हर क्षेत्र में निपुण हो । इसी के साथ उन्होंने कबड्डी कोच जसप्रीत कौर, तथा स्पोट्स मैनेजर मनमोहन सिंह को भी बधाई दी जिनकी प्रेरणा स्वरूप विद्यार्थी इस मुकाम को कासिल कर सके हैं।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *