TiKToK फ्रेंड से मिलने घर से भागी 13 साल की लड़की, रेलवे स्टेशन पर लड़की के साथ ये हुआ काम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 220 शब्द|📅 25 Nov 2019

नई दिल्ली। नोएडा निवासी माता-पिता ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए नाबालिग बेटी को स्मार्टफोन खरीदकर दिया। हालांकि किशोरी पढ़ाई से ज्यादा सोशल साइट्स पर समय देने लगी। टिकटॉक पर गोमतीनगर निवासी एक युवक से संपर्क हुआ। युवक के बुलाने पर किशोरी घर से भागकर लखनऊ आ गई। हालांकि चारबाग रेलवे स्टेशन पर किशोरी और युवक को संदिग्ध हालात में घूमता देख जीआरपी जवानों ने रोक लिया। पूछताछ के बाद किशोरी को सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया।

जानकारी होने पर रविवार को माता-पिता लखनऊ आए और बेटी को साथ ले गए। सीडब्लूसी की सदस्य सुधा रानी के अनुसार 20 नवंबर को जीआरपी टीम ने एक किशोरी को युवक के साथ संदिग्ध हालात में घूमते देख रोका। भागने की कोशिश कर रहे युवक को दौड़ाकर दबोचा। पूछताछ में पता चला कि नोएडा निवासी 13 वर्षीय लड़की की टिकटॉक पर गोमतीनगर निवासी युवक से दोस्ती हुई थी। युवक के कहने पर ही उससे मिलने आई थी। इसके बाद किशोरी के माता-पिता को सूचना दी गई थी।

जीआरपी स्टेशन अफसर सोमवीर सिंह के अनुसार युवक के परिवार को सूचना दी गई थी। इसके बावजूद अबतक कोई नहीं आया है। फिलहाल उसे जीआरपी चौकी में ही रखा गया है। किशोरी के परिवार ने फिलहाल कोई शिकायत नहीं की है। अगर नोएडा पुलिस को तहरीर दी गई होगी तो वहां की पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *