इनोसैंट हाट्र्स की कशिका व मान्या का ओपन जि़ला स्तरीय टेबल टैनिस चैम्पियनशिप-2019 में बेहतरीन प्रदर्शन

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 197 शब्द|📅 25 Nov 2019

डेली संवाद, जालंधर
इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल के विद्यार्थियोंं ने जि़ला स्तरीय टेबल टैनिस चैम्पियनशिप मेंं शानदार प्रदर्शन करते हुए अन्य टीमों के विद्यार्थियोंं को पछाड़ा। इस चैम्पियनशिप का आयोजन हंसराज स्टेडियम मेंं हुआ जिसमें लगभग 200 विद्यार्थियोंं ने भाग लिया।

विद्यार्थी विभिन्न वर्गों अंडर-21, अंडर-18 व अंडर-19 के अंतर्गत खेले। कशिका ने अंडर-21 (लड़कियां) वर्ग में खेलकर स्वर्ण पदक व अंडर-18 में रजत पदक जीता। मान्या ने अंडर-18 (लड़कियां) वर्ग में खेलकर स्वर्ण पदक व वुमैन वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। हार्दिक चड्ढा ने अंडर-19 (लडक़े) वर्ग में खेलकर कांस्य पदक हासिल किया।

कशिका, मान्या व हार्दिक का चयन राज्य स्तरीय टीम के लिए हो गया

कशिका, मान्या व हार्दिक का चयन राज्य स्तरीय टीम के लिए हो गया है। इस राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप का आयोजन 29 नवम्बर से 30 नवम्बर 2019 तक फिरोज़पुर में होगा। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल राजीव पालीवाल ने विजेता विद्यार्थियों व उनके कोच तिलक व मिस कनिका को बधाई दी।

डा. अनूप बौरी (सैक्रेटरी आफ इनोसैंट हाट्र्स) ने खेल विभाग के इंचार्ज संजीव भारद्वाज को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी तथा कहा कि इन विजेता विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि उन्हें ट्यूशन फीस में राहत दी जाएगी।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *