इनोसेंट हाट्र्स के विद्यार्थियों ने ली संविधान के सम्मान की शपथ

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
इनोसेंट हाट्र्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, रॉयल वल्र्ड व कैंट जंडियाला रोड में राष्ट्रीय संविधान दिवस बड़े उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को अपने संविधान का सम्मान करने की शपथ दिलाई गई।

बच्चों को देश के संविधान की जानकारी देते हुए बताया गया कि देश का संविधान कब बना, कब लागू हुआ, संविधान निर्माण में किसका योगदान रहा। सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर जयंती तक छात्रों से हर महीने संबंधित गतिविधियां करवाई जाएंगी।

छात्रों को संविधान से जुड़ी रोचक बातों के बारे में बताया गया। प्रार्थना सभा में देश के संविधान पर विचार व्यक्त किए गए। सामाजिक विज्ञान की विभागाध्यक्षा ने प्रार्थना सभा में छात्रों को संबोधित किया कि वे देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहेंगे, अच्छे कार्य करेंगे। देश के संविधान में शामिल मौलिक अधिकारों से भी जागरूक करवाया गया।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *