’40 हजार करोड़ बचाने के लिए फडणवीस बने सीएम’, पढ़ें BJP सांसद का बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर एक खुलासा किया है। उनका दावा है कि भाजपा ने केंद्र सरकार के 40 हजार करोड़ रुपये का फंड बचाने के लिए फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाकर ड्रामा किया। इसे लेकर शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने उनपर निशाना साधा है। उनका कहना है कि यह महाराष्ट्र के साथ गद्दारी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने इन आरोपों को सिरे से खिराज किया है।

हेगड़े ने कहा, ‘आप सभी इस बात को जानते हैं कि महाराष्ट्र में हमारा आदमी (देवेंद्र फडणवीस) 80 घंटे के लिए मुख्यमंत्री बना और फिर उसने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह नाटक क्यों किया? क्या हमें यह बात मालूम नहीं थी कि हमारे पास बहुमत नहीं है और फिर भी वह मुख्यमंत्री बन गए। यह वो सवाल है जो हर कोई पूछता है।’

उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री के पास केंद्र के 40 हजार करोड़ रुपये थे। यदि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना सत्ता में आते तो वे 40 हजार करोड़ रुपये का दुरुपयोग करते। यही वजह है कि केंद्र सरकार के इस पैसे को विकास के कार्यों में इस्तेमाल किया जा सके, इसके लिए यह ड्रामा किया गया।’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘भाजपा की यह योजना बहुत पहले से थी। इसी कारण यह तय किया गया कि एक नाटक होना चाहिए। इसी के तहत फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के 15 घंटे के अंदर फडणवीस ने 40 हजार करोड़ रुपयों को उस जगह पहुंचा दिया जहां से वो आए थे। इस तरह से फडणवीस ने सारा पैसा वापस केंद्र सरकार को देकर उसे बचा लिया।’

यह महाराष्ट्र के साथ गद्दारी है

राउत ने ट्विटर पर लिखा, ‘भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस 80 घंटे के मुख्यमंत्री इसलिए बने ताकि केंद्र के 40 हजार करोड़ रुपये को महाराष्ट्र से वापस भेज सकें। यह महाराष्ट्र के साथ धोखा है। यह महाराष्ट्र के साथ गद्दारी है।’

झूठे हैं सभी आरोप

अनंत हेगड़े के बयान पर सफाई देते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘मुख्यमंत्री के तौर पर मेरे द्वारा कोई बड़ा नीतिगत निर्णय नहीं लिया गया। इस तरह के सभी आरोप झूठे हैं।’



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *