MLA सुशील रिंकू ने बच्चों के साथ किया रोड का उद्घाटन, कहा – वेस्ट हलके में हो रहा है चौमुखी विकास

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वार्ड नंबर 78 में सड़क का निर्माण कार्य शुरू, कौंसलर जगदीश समराय ने रिंकू का किया धन्यवाद। समराय ने कहा – 10 साल बाद ‘दुर्गा माता मंदिर से लेकर नाखा वाले बाग की पुली तक बनेगी सड़क।

डेली संवाद, जालंधर
विधानसभा हलका वेस्ट के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 78 में दुर्गा माता मंदिर से लेकर नाखा वाले बाग के पुल तक का उद्घाटन वेस्ट हलके के विधायक सुशील कुमार रिंकू ने बच्चों के हाथों करवाया। उद्घाटन की रस्म विद्यार्थियों ने फीता काटकर की।

विधायक सुशील रिंकू ने कहा कि क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता को समर्पित करने में जुटे हुए हैं। वार्ड नंबर 78 में पड़ते गुरुनानक नगर, न्यू गुरु नानक नगर, रतन नगर, न्यू रतन नगर, बाबा काहन दास नगर और शिवनगर मोहल्लों के लिए जल्द फंड रिलीज किए जाएंगे।

सुशील रिंकू ने कहा कि वेस्ट हलके के सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी के साथ चल रहे हैं। पार्षद जगदीश समराय ने कहा कि यह सड़क 10 साल तकरीबन पहले बनी थी। अब इसकी बहुत ज्यादा खस्ताहालत हो चुकी थी, लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता था। यह सड़क 41 लाख रुपए से बनाई जाएगी।

इस मौके पर पार्षद पति प्रीत खालसा. पार्षद पति बलवीर अंगूराल, आशारानी समराय, अतुल चड्ढा, रविशंकर गुप्ता, अश्विनी जंगराल, परमजीत सिंह पिंकी, आशा रानी कुंडल (प्रधान महिला ) न्यू रतन नगर, नंदू यादव, पवन कुमार, गुरविंदर सिंह, दिलीप कुमार, कमल कुमार बिष्ट, सुखजिंदर सिंह बब्बू, सिमरनप्रीत सिंह बवेजा, सरिता, कमला देवी, देवकी, मीरा, उषा रानी, बंदना, शर्मिला आदि मौजूद थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *