पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी मुलाजिमों को मिलेगा बड़ा लाभ, पढ़ें कैबिनेट के फैसले

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार द्वारा मुलाजिमों की माँग स्वीकृत, एक अप्रैल, 2019 से नयी पैंशन स्कीम के अधीन राज्य का हिस्सा बढ़ाने का फैसला। जनवरी, 2004 से भर्ती हुए समूह मुलाजिमों को मृत्यु-कम-सेवा मुक्ति ग्रैच्युटी के लाभ देने की मंज़ूरी

डेली संवाद, चंडीगढ़ 
राज्य की विभिन्न सरकारी मुलाजि़म जत्थेबंदियों की बड़ी माँग को स्वीकृत करते हुए पंजाब सरकार ने भारत सरकार के फ़ैसले की राह पर नयी पैंशन स्कीम के अंतर्गत मुलाजि़मों के लिए एक अप्रैल, 2019 से अपना हिस्सा बढ़ाने का फ़ैसला किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में मंत्री मंडल ने प्राथमिक वेतन और महँगाई भत्तो के 10 प्रतिशत के बराबर उसकी तरफ से डाले जाते योगदान को बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है।

यह फ़ैसला भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाओं संबंधी विभाग द्वारा 31 जनवरी, 2019 को जारी किये गए नोटिफिकेशन से सम्बन्धित है।  मंत्री मंडल की मीटिंग के बाद एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एक और मुलाजि़म समर्थकीय फ़ैसला लेते हुए मंत्री मंडल ने मृत्यु-कम -सेवा मुक्ति ग्रैच्युटी का लाभ राज्य सरकार के सभी मुलाजि़मों को देने की मंजूरी दे दी है जिनमें 1 जनवरी, 2004 को या उसके बाद नयी पैंशन स्कीम के दायरे अधीन आते मुलाजि़म भी शामिल होंगे।

वित्त विभाग द्वारा प्रस्ताव को कार्य बाद मंजूरी दे दी है

मंत्री मंडल ने पुरानी पैंशन स्कीम के अंतर्गत दिए जाते लाभ की राह पर 1 जनवरी, 2004 को या उसके बाद भर्ती हुए मुलाजि़मों में से किसी भी मुलाजि़म की नौकरी के दौरान मृत्यु हो जाने पर उसके वारिसों को एक्स ग्रेशिया का लाभ देने को अमल में लाने की इजाज़त देने के लिए वित्त विभाग द्वारा प्रस्ताव को कार्य बाद मंजूरी दे दी है।

पंजाब सरकार के कुल 3,53,074 कर्मचारियों में से 1,52,646 कर्मचारी नयी पैंशन स्कीम के अधीन कवर होते हैं। साल 2018 -19 के दौरान पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों के प्राथमिक वेतन जमा डी.ए. का 10 प्रतिशत सालाना योगदान में से 585 करोड़ रुपए अदा किये गए हैं और वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान 645 करोड़ रुपए अदा होने की आशा है।

भारत सरकार की तकरीबन सभी हिदायतों को अपनाया गया है

नयी पैंशन स्कीम के अधीन पंजाब सरकार द्वारा भारत सरकार की तकरीबन सभी हिदायतों को अपनाया गया है, इसलिए यह फ़ैसला किया गया कि एक अप्रैल, 2019 से नयी पैंशन स्कीम के अंतर्गत कवर हुए पंजाब सरकार के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए भी प्राथमिक वेतन जमा डी.ए. का 14 प्रतिशत मासिक मैचिंग योगदान पंजाब सरकार द्वारा बढ़ा दिया जाये। इससे मौजूदा योगदान 645 करोड़ रुपए के अलावा मैचिंग योगदान का विस्तार होने पर 258 करोड़ रुपए का वित्तीय बोझ पड़ेगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *