इनोसेंट हाट्र्स के विद्यार्थियों ने कराटे टूर्नामैंट में लगाई पदकों की झड़ी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इनोसेंट हाट्र्स के चारों स्कूलों के विद्यार्थियों ने पंजाब स्कूल स्टेट कराटे चैम्पियनशिप में अपना दबदबा बनाते हुए पदकों की झड़ी लगा दी। यह चैम्पियनशिप पिछले दिनों पटियाला में आयोजित की गई। ग्रीन मॉडल टाऊन में से अंडर-14 लडक़ों की टीम में विभोर अग्रवाल तथा रूषान पराशर ने गोल्ड मैडल जीते।

अंडर-19 लडक़ों की टीम में गुरतेज सिंह तथा समर्थ रखेजा ने गोल्ड मैडल प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है। गोल्ड मैडल जीतने वाले बच्चों को नैशनल स्तर खेलों के लिए चयनित किया गया है। अंडर-17 लडक़ों की टीम में आदिल बाली ने सिल्वर मैडल तथा रयान ने ब्रौंज मैडल प्राप्त किया।

लोहारां ब्रांच से अंडर-19 लडक़ों की टीम में गुरजोत सिंह ने गोल्ड मैडल, अंडर-14 लड़कियों की टीम में रिजुल वर्मा, रेवती, रूपाली भल्ला ने भी गोल्ड मैडल जीत कर नैशनल स्तर कराटे में अपनी जगह बनाई। रॉयल वल्र्ड इंटरनैशनल स्कूल में अंडर-१७ लडक़ों की टीम में सुधांशू ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया।

बच्चों की इस शानदार उपलब्धि पर मैनेजमैंट ने एच.ओ.डी. संजीव भारद्वाज तथा जी.एम.टी. कराटे कोच हरप्रीत रंधावा, लोहारां के कराटे कोच चरनजीत तथा रॉयल वल्र्ड स्कूल के कराटे कोच महावीर को बधाई दी तथा इसी तरह कड़ी मेहनत करके राष्ट्र स्तर पर विजेता होने के लिए शुभकामनाएं दी। बौरी मैमोरियल एजुकेशन व मैडीकल ट्रस्ट के अंतर्गत विभिन्न क्राइटोरिया में ट्यूशन फीस में राहत दी जाएगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *