डेली संवाद, लुधियाना
लुधियाना के दोराहा स्थित कश्मीर गार्डन में पंजाबी सिंगर बब्बू मान द्वारा गाए जा रहे गाने को लेकर युवाओं में जबरदस्त मारपीट हुई है। इसके बाद गुस्साएं युवाओं ने कई राउंड फायर किए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद पैसेल में भगदड़ मच गई।
जानकारी के मुताबिक विवाह समारोह में बब्बू मान का परफारमेंस चल रहा था। इसमें कुछ युवाओं में आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पहले मारपीट फिर गोली चला दी गई। जिसके बाद मौके पर भगदड़ का माहौल पैदा हो गया। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दौरान बब्बू मान की सिक्योरिटी ने उन्हें मौके से सुरक्षित निकाल कर ले गई। मौके पर थाना दोराहा पुलिस की ओर से लोगों के बयान लेकर अपनी कार्रवाई शुरु कर दी है। मृतकों के नाम बंत सिंह व हरजीत सिंह बताए जाते हैं। घायल का नाम जगजीत सिंह बताया जाता है। मौके पर पुलिस ने निर्भया सिंह के बयान दर्ज किए हैं।