प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची लखनऊ, यूपी के संगठनात्मक कामकाज की लेंगी थाह

Daily Samvad
2 Min Read

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार को दो दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचीं। स्वागत के बाद प्रियंका गांधी कांग्रेस मुख्यालय न आकर दीपा कौल के घर गईंं। प्रदेश संगठन में बदलाव के बाद यह उनका पहला दौरा है। लिहाजा दिन भर मैराथन बैठकों का कार्यक्रम तय है। प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर राष्ट्रीय सचिव और विभिन्न प्रकोष्ठों-विभागों के साथ वह संगठन के कामकाज और 14 दिसंबर को नयी दिल्ली में प्रस्तावित ‘भारत बचाओ रैली’ की तैयारियों की समीक्षा करेंगी।

प्रियंका गांधी सुबह एयरपोर्ट से सीधे पूर्व मंत्री दीपा कौल के गोखले मार्ग स्थित घर गईंं। दीपा कौल पूर्व केन्द्रीय मंत्री शीला कौल की बेटी हैं जो स्व. इंदिरा गांधी की नजदीकी रिश्तेदार थीं। प्रियंका गांधी जब दो अक्तूबर को लखनऊ आईं थीं तब वह घर देखने गई थीं। उनकी सहमति मिलने के बाद आवास का रंगरोगन करा दिया गया है। पार्टी के दो राष्ट्रीय सचिवों ने गुरुवार को वहां जाकर वहां की व्यवस्थाओं का मुआयना भी किया।

प्रदेश कार्यालय पर दिन भर रही भारी भीड़

प्रियंका गांधी के आने से एक दिन पहले ही गुरुवार को पार्टी कार्यालय में दिन भर चहल पहल रही। कार्यकर्ता अपनी नेता का कार्यक्रम पूछते रहे। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू दिन भर बैठक करते रहें। सीआरपीएफ और यूपी पूलिस भी प्रदेशीय नेताओं से ब्यौरा जुटाती दिखीं। प्रदेश पदाधिकारियों से शुक्रवार की सुबह तक लखनऊ पहुंचने के लिए कहा गया है। कार्यकर्ताओं-नेताओं को भी प्रदेश अध्यक्ष ने दिलासा दी है कि अलग से उनके बीच भी राष्ट्रीय महासचिव का संबोधन कराया जाएगा।













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *