डेली संवाद, लखनऊ
उन्नाव रेप कांड में पीड़िता की मौत के बाद लखनऊ में सियासत गरमा गई है। एक तरफ जहां सपा के अखिलेश यादव ने विधानसभा के सामने धरना देकर इंसाफ की मांग की है, वहीं कांग्रेस नेताओं ने भाजपा मुख्यालय घेरना का प्रयास किया।
हजरतगंज से जीपीओं की तरफ से भाजपा दफ्तर आ रहे कांग्रेसियों ने पहले पुलिस के साथ हाथापाई की, इलके बाद बीच सड़क नारेबाजी और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज करते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।
भाजपा सरकार और प्रशासन के लचर रवैये की वजह से हुई उन्नाव पीड़िता की मौत के विरोध में आज विधानसभा के सामने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। #BetiKoNyayDo pic.twitter.com/W5mioodRU8
— UP Congress (@INCUttarPradesh) December 7, 2019