ब्वॉयफ्रेंड ने छात्रा को मिलने के लिए घर बुलाया, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंग रेप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटना। गर्लफ्रेंड को भरोसे में लेकर एक लड़के ने उसे अपने साथी के कमरे में बुला लिया। फिर अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसका गैंग रेप कर डाला। आरोपितों ने गैंग रेप का वीडियो भी बनाया। यह कुकृत्य पटना के पाटलिपुत्र थाना इलाके के नेहरूनगर गांधी पथ स्थित एक मकान में बीते नौ दिसंबर को हुआ। डरी-सहमी छात्रा किसी तरह पुलिस तक पहुंची और आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी।

जिस छात्र के कमरे में यह घटना हुई, उसमें रहने वाले अग्नि नाम के युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपितों में छात्रा का ब्वॉयफ्रेंड विपुल, अवन भूमि, मनीष और अश्विनी सिंह शामिल हैं। अवन भूमि, मनीष और अश्विनी सिंह छात्रा के प्रेमी विपुल के दोस्त हैं। मनीष और विपुल भागवतनगर के रहने वाले हैं। इनमें मनीष के पिता न्यायिक अधिकारी हैं।

फोटो देने के बहाने फोन कर बुलाया फिर…

दरअसल कुछ दिन पहले एक इवेंट में विपुल ने छात्रा की तस्वीर खींची थी। उसी को देने के बहाने उसने फोन कर उसे अपने कमरे पर बुलाया। भरोसे में आकर वह नौ तारीख की दोपहर विपुल की बतायी जगह पर पहुंच गयी। कमरे में घुसते ही वहां पहले से तीन अन्य लड़के भी मौजूद थे। सभी ने छात्रा को बंधक बना लिया फिर…। इस बीच आरोपितों ने उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी।

छात्रा हाथ जोड़ती रही पर दरिंदों ने नहीं सुनी

दरिंदों के सामने छात्रा बख्श देने को लेकर गुहार लगाती रही। लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। छात्रा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को इंसानियत का हवाला देकर उसे जाने देने को कहा। लेकिन दरिंदों ने घृणित घटना को अंजाम दे डाला।

हिम्मत जुटाकर थाना तक पहुंची छात्रा

डरी-सहमी छात्रा ने उस वक्त डायल 100 में फोन कर पुलिस को खबर दी कि उसे कुछ लड़कों ने एक कमरे में बंधक बना लिया है। इस सूचना के बाद पुलिस वहां तक पहुंची लेकिन तब तक छात्रा वहां से जा चुकी थी। किसी तरह हिम्मत जुटाकर वह थाना तक पहुंची। उसने पुलिस को सारी बात बतायी। इसके बाद पटना पुलिस के आला अफसरों ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपितों की तलाश में छापेमारी करने के निर्देश दिये। छात्रा का बयान महिला पुलिस अफसर के सामने दर्ज कर लिया गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *