नवजोत सिंह सिद्धू बनेंगे पंजाब के उप मुख्यमंत्री! प्रियंका गांधी ने दिए बड़े संकेत, पढ़ें सिद्धू का समीकरण

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़
नवजोत सिंह सिद्धू की पंजाब के उप मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। ये संकेत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तरफ से आ रहे हैं। प्रियंका चाहती हैं कि सिद्धू को पंजाब का उपमुख्यमंत्री बनाया जाए और इस बाबत वह कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी बात कर चुकी हैं।

माना यह भी जा रहा है कि कैप्टन सरकार से कई विधायक नाराज चल रहे हैं और नाराज विधायकों की अगुवाई सिद्धू कर रहे हैं. इसी वजह से नवजोत सिंह सिद्धू की कैबिनेट में वापसी करवाने की तैयारी है और उन्हें डिप्टी सीएम का पद भी दिया जा सकता है. इस मामले पर पंजाब कांग्रेस के तमाम नेता और खुद प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ नपा-तुला बयान दे रहे हैं।

आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने 20 जुलाई को कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद वह पंजाब सचिवालय या विधानसभा नहीं गए. बावजूद इसके सिद्धू के वेतन- भत्ते कैबिनेट मंत्री के हिसाब से ही तैयार हो रहे हैं. विधानसभा के रिकॉर्ड में सिद्धू आज भी कैबिनेट मंत्री हैं. इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि पंजाब सरकार ने उनके इस्तीफे को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *