‘रेप इन इंडिया’ वाली टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगेंगे राहुल गांधी, स्मृति के लिए कही ये बात

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘रेप इन इंडिया’ वाली अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया है. राहुल गांधी ने कहा कि मैं इसके लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को ‘रेप कैपिटल’ कहा था. अब मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी वाले हल्ला कर रहे हैं. ‘मेक इन इंडिया’ की बात प्रधानमंत्री ने की थी तो मैंने सोचा… अखबार में रोज रेप की खबर छप रही है, उन्‍नाव में बीजेपी विधायक ने महिला का रेप किया, अखबार में पढ़ रहे हैं… इसलिए मैंने ‘रेप इन इंडिया’ कहा है।’

राहुल गांधी ने कहा कि ‘नॉर्थ ईस्ट को जला दिया है. इस मुद्दे से ध्‍यान हटाने के लिए, बेरोजगारी और मंदी से ध्यान भटकाने के लिए हमारे बयान को मुद्दा बनाया जा रहा है. मैं इनसे कभी माफी नहीं मांगूंगा. नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को रेप कैपिटल कहा था. मैंने इतना कहा था कि प्रधानमंत्री ‘मेक इन इंडिया’ की बात करते हैं लेकिन जहां देखो ‘रेप इन इंडिया’ बन चुका है।’

राहुल गांधी ने कहा कि पूर्वोत्तर को जलाने के लिए मोदी को माफी मांगनी चाहिए. भारत की अर्थव्यवस्था को चौपट करने के लिए मोदी को माफी मांगनी चाहिए. इससे पहले झारखंड के गोड्डा में चुनावी रैली में की गई टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को लोकसभा में ज़ोरदार हंगामा हुआ और BJP सांसदों ने राहुल गांधी से मांफी मांगने के लिए कहा।

‘रेप इन इंडिया’ नज़र आता है…

दरअसल, झारखंड के गोड्डा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी ने कहा था, ‘मेक इन इंडिया’, लेकिन आज जहां भी देखो, ‘रेप इन इंडिया’ नज़र आता है… उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी (की पार्टी) का विधायक महिला का रेप करता है, फिर पीड़िता का एक्सीडेंट हो जाता है, लेकिन नरेंद्र मोदी एक शब्द भी नहीं कहते…” उन्होंने आगे कहा, “नरेंद्र मोदी कहते हैं, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'”, लेकिन वह कभी भी यह नहीं बताते कि बेटियों को किससे बचाना है… उन्हें BJP के विधायकों से बचाया जाना है…” बता दें कि हंगामे के बाद संसद से बाहर निकलकर स्‍मृति इरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा है उसके लिए भारत की जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी. स्‍मृति इरानी ने संसद में भी राहुल गांधी से माफी की मांग की।

वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिन शब्‍दों का राहुल गांधी ने उपयोग किया है उसे मैं यहां दोहरा भी नहीं सकता हूं. उन्‍होंने कहा कि हमारी पार्टी के जिन लोगों ने कभी ऐसी कोई बात बोली है तो उनसे इस सदन में खेद प्रकट करवाया था।

हालांकि द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) सांसद कनिमोई राहुल गांधी का बचाव करती दिखीं. उन्होंने संसद में राहुल गांधी के ‘रेप इन इंडिया’ वाले बयान पर कहा, ‘प्रधानमंत्री ने ‘मेक इन इंडिया’ कहा था, जिसका हम सम्मान करते हैं, लेकिन देश में हो क्या रहा है…? यही राहुल गांधी कहना चाहते थे… दुर्भाग्य से ‘मेक इन इंडिया नहीं हो पा रहा है, और देश में महिलाओं के साथ रेप किए जा रहे हैं… यही चिंता है..



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *