पंजाब BJP चीफ ने देश में हो रहे उपद्रव के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया, प्रेस कांफ्रेंस में कही ये बात

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने आज एक प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नागरिकता संशोधन अधिनियम एक्ट का विरोध कर देश की भोली-भाली जनता को गुमराह कर रही है और देशवासियों को आपस में लड़वानी की कोशिश कर रही है।

यह कानून देश या देश के किसी भी नागरिक के खिलाफ नहीं है। इस कानून का भारी संख्या में कई राजनीतिक दलों और सांसदों ने भी समर्थन किया है। यह कानून पाकिस्तान अफगानिस्तान बांग्लादेश से आए हुए शरणार्थी लोगों को न्याय दिलाने का काम करेगा। यह कानून उन अल्पसंख्यक शरणार्थी लोगों के लिए है ज़ो 31 दिसंबर 2014 तक भारत में आ गए और अब तक भारत के नागरिक नहीं बन पाए हैं।

श्वेत मलिक ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही देश को धर्म के आधार पर बांटा है जैसे कि हमें 1947 मे विभाजन के दौरान देखने को मिला था। भाजपा कई सालों से लंबित बिलो को पास कर रही है और साथ ही पूरे देश में लागू भी कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा ही अपने वोट बैंक के लिए देश को जात पात और धर्म के नाम पर बाटा है। गांधी परिवार पूरे देश में दंगों को प्रोत्साहित कर रहा है और देशवासियों के आंखों में धूल झोंक रहा है।

श्वेत मलिक ने यह बात भी स्पष्ट की के इस कानून से किसी की भी नागरिकता नहीं जा रही है। और यह कानून मुसलमानों के खिलाफ भी नहीं है जैसे कि कुछ साल पहले अदनाम सामी जी ने भी नागरिकता ली थी। यह कानून उन लोगों को आसरा देगा जो कि दूसरे देशों से अत्याचार सहकर आए हुए हैं। आज कांग्रेस का नीच चेहरा पूरे देश के सामने आ चुका है।

श्वेत मलिक ने जनता से अपील भी की है के व किसी के झूठे बहकावे में ना आए और पब्लिक प्रॉपर्टी का नुकसान ना करें। इस मौके पर उपस्थित रहे संगठन मंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री श्री राकेश राठौर, प्रवीण बासल,दयाल सिंह सोढ़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिंदर भगत, जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरविंदर संधू, सनी शर्मा, मनीष विज, सुभाष सूद, राजीव धींगरा, अमित सधा,दविंदर कालिया, एडवोकेट अर्जुन खुराना, संजीव शर्मा, अमित भाटिया, हरविंदर बब्बू, डॉक्टर विनीत, चंद्र भनोट , राजन शर्मा, अमरजीत सिंह आदि।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *