लखनऊ हिंसा में 250 उपद्रवी गिरफ्तार, ‘गुनहगारों’ की तस्वीरें भी जारी, पढ़ें कौन हैं ये प्रदर्शनकारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में गुरुवार को राजधानी लखनऊ के खदरा इलाके में हिंसक प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों के स्केच शनिवार को जारी किया. लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि 250 लोगों को वीडियो फुटेज और फोटो के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल बाकी प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. प्रशासन इन आरोपियों पर रासुका (NSA) और सम्पत्ति कुर्क की कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने और हालात पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े. इस दौरान उग्र प्रदर्शनकारियों ने मधेगंज पुलिस चौकी पर हमला कर दिया था. भीड़ ने यहां जमकर तोड़फोड़ की और यहां खड़ी कई गाड़ियों को फूंक डाला था. वहीं प्रदर्शन के दौरान गोली चलने पर डीजीपी उत्तर प्रदेश का कहना है कि पुलिस की तरफ से किसी भी तरह की फायरिंग नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इसका इस आंदोलन और पुलिस कार्रवाई से कोई लेना-देना है।

उपद्रवियों की संपत्ति कुर्क कर की जाएगी भरपाई

सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ और संभल में बवाल किया गया. उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून किसी के खिलाफ नहीं है. विपक्ष भ्रम के हालात पैदा कर रहा है. सीएम ने कहा कि उपद्रवियों से सख्ती से निपटा जाए. प्रदर्शन के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि लखनऊ में दर्जन भर वाहनों में आग लगाई गई. उपद्रवियों की संपत्ति कुर्क कर भरपाई की जाएगी. हिंसा में लिप्त लोगों की संपत्ति जब्त की जाएगी. सीएम ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए जगह नहीं है. संभल में भी कई गाड़ियां जलाई गईं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *