सलमान खान की ‘दबंग 3’ को लगा झटका, अनुमान के मुताबिक नहीं मिल रहे दर्शक, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर स्टारर फिल्म ‘दबंग 3’ को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिल सकी है. देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध के चलते फिल्म को कमाई के मामले में झटका लगा है. जानकारों ने रिलीज़ से पहले ही आशंका ज़ाहिर की थी कि फिल्म को 7-10 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

‘दबंग 3’ को 24.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली है, जो कि ‘दबंग’ फ्रैंचाइज़ी की फिल्मों में सबसे ज्यादा है. बता दें कि साल 2010 में रिलीज़ हुई ‘दबंग’ को 14.50 करोड़ॉ रुपये की ओपनिंग हासिल हुई थी. इसके अलावा साल 2012 में रिलीज़ हुई ‘दबंग 2’ को 21.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी. इस लिहाज़ से इसके तीसरे पार्ट ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

साल 2019 की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनी

‘दबंग 3’ इस साल रिलीज़ हुई फिल्मों में पहले दिन कमाई करने के मामले में चौथे नंबर रही है. पहले नंबर ‘वॉर’, दूसरे पर भारत और तीसरे पर ‘मिशन मंगल’ है. बता दें कि ‘वॉर’ को 53.35 करोड़ रुपये, भारत को 42.30 करोड़ रुपये और मिशन मंगल को 29.16 करोड़ रुपए की ओपनिंग मिली है।

फिल्म ‘दबंग 3’ के बजट की बात की जाए तो इसकी लागत लगभग 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है. भले ही इस हफ्ते सलमान की ‘दबंग 3’ के सामने किसी दूसरी फिल्म को रिलीज नहीं किया गया है. लेकिन अगले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और करीना कपूर की ‘गुड न्यूज’ रिलीज होने जी रही है. जिससे ‘दबंग 3’ को कड़ी टक्कर मिल सकती है. ‘दबंग 3’ का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है. इस फिल्म को सलमान ने खुद लिखा है।

https://www.youtube.com/watch?v=vONsauTHQXA&t=19s



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *