झारखंड से आखिरकार विदा हो गई बीजेपी, जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन वाले सोरेन को सत्ता, पढ़ें पूरी खबर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रांची। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. वोटों की गिनती जारी है और रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को साफ बहुमत हासिल होता दिख रहा है. वहीं सत्ताधारी बीजेपी 30 से भी कम सीटों पर सिमट रही है. ऐसे में आजसू-JVM जैसे छोटे दल किसके साथ जाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा. लेकिन रुझानों से हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है वहीं रघुवर दास की विदाई होती दिख रही है. झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था।

रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है. ऐसे में झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है. हेमंत सोरेन आज शाम 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. रुझानों में जेएमएम झारखंड की सबसे पार्टी बनकर उभर रही है. पार्टी को अकेले ही 28 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं बीजेपी 26 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है. जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को 44 सीटों पर बढ़त है और सूबे में गठबंधन की सरकार बनना लगभग तय है।

सोरेन का CM बनना लगभग तयझारखंड के चुनावी रुझान पल-पल बदल रहे हैं. अब जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने फिर से बढ़त हासिल कर ली है. गठबंधन को बहुमत का आंकड़ा पार कर 44 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं बीजेपी 26 सीटों पर आगे चल रही है. आजसू के खाते में 4 और जेवीएम को 3 सीटों पर बढ़त हासिल है. अन्य को भी 4 सीटों पर बढ़त मिल रही है. ऐसे में जेएमएम नेता हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है और बीजेपी के रघुवर दास को सत्ता गंवानी पड़ेगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *