अनन्या 21 साल की है, लाजमी है उसका बॉयफ्रेंड जरूर होगा, पढ़ें पिता चंकी पांडे की बेबाक राय

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने अभी तक 2 ही फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। अनन्या ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर ‘2 से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया लीड रोल में थे। इस फिल्म के बाद अनन्या ‘पति पत्नी और वो’ में नजर आईं। इस फिल्म में अनन्या के साथ कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर लीड रोल में थे।

‘पति पत्नी और वो’ के बाद से अनन्या और कार्तिक के बीच के रिलेशन की खबरें काफी आने लगी। दोनों की साथ में फोटोज भी खूब वायरल हुई। हालांकि दोनों ने हमेशा ये क्लीयर किया है कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अब हाल ही में चंकी पांडे ने अपनी बेटी को लेकर खुलकर बात की। दरअसल, मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में चंकी ने बेटी के रिलेशनशिप की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।

चंकी ने इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘अनन्या अभी 21 साल की है, जिसमें यह लाजमी है। अगर इस उम्र में उसका बॉयफ्रेंड नहीं होगा तो मुझे हैरानी होगी। मैं अपने समय में काफी कुछ देखा है जिस कारण मैं जानता हूं कि इन सभी बातों में कितनी सच्चाई होती है। एक इनसाइडर के तौर पर मैं इन सभी चीजों के लिए तैयार रहता हूं।’



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *